UP: अब तक 20 मुकदमे… जावेद हबीब और उनके बेटे पर कसा शिकंजा; आखिर किस विवाद में फंसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट?

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर संभल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब व सहयोगी के खिलाफ पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अभी तक पुलिस के सामने 35 पीड़ित लोग पहुंच चुके हैं। 

famous hair stylist Javed Habib and his son against Five more cases filed in Sambhal 20 cases registered so fa

जावेद हबीब – फोटो : संवाद

संभल के रायसत्ती थाने में जाने माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब व सहयोगी नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ अलग-अलग तहरीर के आधार पर पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ठगी के शिकार लोगों की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अभी तक पुलिस के सामने 35 पीड़ित लोग पहुंच चुके हैं। कॉइन में निवेश के नाम पर यह ठगी की गई। इस मामले में अब तक 20 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

पीड़ितों के अनुसार संभल और उसके आसपास के रहने वाले सैकड़ों लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी होने का अनुमान है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला निवासी सुहेब, मदाला फत्तेहपुर निवासी अजीम, अकबरपुर गहरा निवासी आगोशे चमन, हुमा फराज और नखासा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर देव निवासी अंसार हुसैन की तहरीर के आधार पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

इसकी जांच पड़ताल लगातार चल रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है। मालूम हो जावेद हबीब और उसके बेटे व अन्य के खिलाफ पहला मुकदमा 24 सितंबर को दर्ज किया गया था। 12 दिन में 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। संभल पुलिस की किसी भी धोखाधड़ी के मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

एसपी ने बताया कि एफएलसी कॉइन में लोगों से निवेश कराया और मूल रकम भी नहीं लौटी। इसके बाद ही लोगों को ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ और पुलिस तक पहुंचे। इसके बाद पीड़ितों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!