गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी, उसके बेटे और पुत्र वधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : AI
मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने ब्लेड से अपने पति का गुप्तांग काट दिया। गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी, उसके बेटे और पुत्र वधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति फर्म में काम करता है। उसने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 24 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पत्नी, बेटा और बेटे की पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगे।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसकी जेब से रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि पत्नी उसे खींच कर कमरे में ले गई और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें