Unnao News: मछुवारा समाज के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

unnao news

फोटो-32-निराला प्रेक्षागृह में समाज के लोगों को संबोधित करते मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद।

उन्नाव। मत्स्य विभाग मंत्री और निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने निराला प्रेक्षागृह में मछुवारा समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लें।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरजेडी, सपा या बसपा कुछ बोले, उसका उल्टा ही होता है। ये दल हमेशा दूसरों को उखाड़ने की बात करते हैं लेकिन अंत में खुद उखड़ जाते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की देन है जो मछुवारा समाज रो रहा है। 60 साल तक अंग्रेजी नहीं पढ़ने दिया। मछुआरा समाज अनुसूचित जाति में था तो पिछड़े में डालने की जरूरत क्या थी।

बिहार में मछली पकड़ने से राहुल गांधी का भला नहीं होगा, बल्कि इनके लिए आवाज उठाएं। जाटव झंडा उठाते थे और डंडा खाते थे। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। जब प्रधानमंत्री मोदी निषाद समाज के गरीब के घर चाय पी सकते हैं, तो अब समाज के उत्थान में योगदान देने की उनकी बारी है।

कहा कि भाजपा ने 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण दिया। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का अधिकार दिया। अयोध्या में राम मंदिर बनवाया और निषाद राज किला बनवाने का काम किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्षी टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उस पर इस तरह की टिप्पणी करना लोकतंत्र के लिए अनुचित है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!