Unnao News: आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निकाली रैली

unnao news

फोटो-19- प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद – फोटो : सिंचाई बंधु समिति की बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष व अन्य

असोहा। तीन माह से मानदेय भुगतान न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की।

ब्लाॅक अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में 50 से अधिक आशा कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचीं। यहां प्रदर्शन किया और रैली निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि अब तक उनके कार्यों का भुगतान नहीं किया गया। लगातार मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया कि 16 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान तारावती , कल्पना वर्मा ,रंजीता , शालिनी , संगीता देवी , मायादेवी , प्रियंका , शिवानी ,निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)

दिल्ली में प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता
नवाबगंज। तीन माह का मानदेय न मिलने पर बृहस्पतिवार को सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष उमादेवी के नेतृत्व में आशाओं ने सीएचसी पर नारेबाजी करते हुए दिल्ली जंतर मंतर पर 17 नवंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा की। रानी शुक्ला, संजू साहू, संगीता सिंह, चंपा, मनोरमा, मधु, रामकुमारी, संगीता आदि मौजूद रहीं। (संवाद)

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!