UP: सरकार आने दे, कहीं से भी ढूंढ़ लूंगी…आगरा में महिला सपा नेता ने दी धमकी, पीड़ित ने एक्स पर मांगी मदद

आगरा में महिला सपा नेता द्वारा रेस्तरां संचालक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक्स के माध्यम से सीएम योगी से शिकायत की है। 

Female SP leader in Agra threatened restaurant operator asked for help on SMS

आगरा के ताजगंज के रेस्तरां संचालक ने सपा की महिला नेता रेखा पर जमीन विवाद में धमकी देने का आरोप लगाया। एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की है। 

ताजगंज निवासी सुधेश ने आरोप लगाया कि परिवार की महिला से विवाद चल रहा है। महिला ने रेस्तरां के कर्मचारी देवदत्त को फोन करके धमकाया। कहा कि मैं अभी कहीं नहीं हूं। 2027 में सपा की सरकार आने पर कहीं से भी ढूंढ़ लूंगी। पीड़ित ने बातचीत के ऑडियो भी पोस्ट किए। उधर, रेखा का कहना है कि शिकायतकर्ता उनका रिश्तेदार हैं। वह संपत्ति पर कब्जा किए है।

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि दोनों पक्षों में संपत्ति का विवाद है। पूर्व में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। इस मामले में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!