उन्नाव में मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उन्नाव में मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में दुर्गा के स्वरूप मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, घरों में भी भक्तों ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की।

भव्य तरीके से सजा मां का दरबार

गुरुवार को मां चंद्रघंटा के स्वरूप के दर्शन के लिए मां के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया। आचार्य विनोद पांडे ने बताया कि मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उपवास रखकर व दुर्गा शप्तशती पाठ करके भक्तों ने मां को प्रसन्न किया।

मंदिरों में भक्तों को प्रसाद वितरण

पोनी रोड स्थित सोमा गौरी, झंडेश्वरी देवी, महेश मार्ग स्थित मां सिद्धिदात्री, गांधीनगर स्थित काली मंदिरों, कंचन नगर में कंचना मंदिर, चंपापुरवा में मंशा देवी व दुर्गा मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। वहीं, राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

भजन-कीर्तन कर लिया आशीर्वाद

धार्मिक स्थलों पर लोगों ने मुंडन व कर्णछेदन जैसे संस्कार कार्यक्रम भी कराए। दुर्गा मंदिरों में तड़के सुबह चार बजे से खासकर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं दूर-दराज के गांवों से नंगे पैर मां की चौखट पर अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करने पहुंची। भक्तों ने घरों व मंदिरों में कन्या भोज भी कराया। वहीं, मंदिरों में महिलाओं ने मां के भजन कीर्तन, गीतों को गाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां की आरती के साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरण कराया गया।

मंदिर के बाहर लगी दुकानें

राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास दोनों ओर दुकाने लगी हैं। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महिलाएं चुनरी, मूर्ति, कंगन समेत अन्य सामग्रियां की खरीदारी कर रही है, सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर के अंदर बाहर वर्दी और शादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!