Unnao News: नहर का पानी आने से उफनाई कल्याणी, 300 बीघा फसल जलमग्न

unnao news

फोटो-8- मरौंदा सूचित गांव के खेतों में भरा नहर का पानी। संवाद – फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव

परियर। नहर का पानी कल्याणी नदी में आने से सदर तहसील क्षेत्र के किसानों की करीब 300 बीघा सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों को जाने वाले रास्तों पर भी जलभराव हो गया है।

सदर तहसील क्षेत्र के लिलौरी गांव से सकहन को जाने वाली शारदा नहर का पानी अचानक कल्याणी नदी में आने बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इससे मरौंदा सूचित व मरौंदा मझवारा के किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसान प्रभाकर ने बताया कि उनकी लगभग ढाई बीघे सरसों व पांच बीघे गेहूं की फसल के साथ ही मवेशियों के लिए बोया गया चारा पानी मे डूब गया है।

किसान छुन्नू, ओम प्रकाश, लालता प्रसाद आदि ने बताया कि 15 दिनों में पानी कई बार घटा और बढ़ा है। इस बार और अधिक बढ़ जाने से फसलों में पानी भर गया है। साथ ही खेतों तक जाने वाला रास्ता भी डूब गया है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!