CM Yogi Adityanath In Mau: मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इनकी सोच नाकारात्मक है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इनकी सोच नकारात्मक है। वो केवल नकारात्मक ही सोच सकते हैं। दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आयंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पुर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहंगिया, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा। क्या आप ऐसा होने देंगे क्या।

सीएम योगी ने कहा कि ये कहते हैं पर्सनल कानून लागू करेंगे। इसका मतलब है तालीबानी शासन। बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। तीन तलाक को फिर से चालू करवाएंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं के दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा। ये भारत के संविधान का अपमान है। भारत बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। यहां पर तालिबानी कानून नहीं आने दिया जाएगा।