
यूपी के चित्रकूट जिले में दो दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की बात कही है। युवक मानिकपुर थाना क्षेत्र के नया चंद्रा गांव का निवासी था। वह दो दिन पहले गांव के देवी पंडाल में रात 2 बजे तक देखा गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।