Unnao News: क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर एआरटीओ ने सीज की निजी बस

सोनिक। निजी ट्रैवल एजेंसी की 60 सीटर बस में 100 यात्री बैठे मिले। एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें परिवहन निगम की बस से उन्हें भेजा गया।

एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस शुक्रवार को झांसी से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। सोहरामऊ में वाहनों की चेकिंग कर रहे एआरटीओ अरविंद सिंह को बस में अधिक सवारी होने की शंका हुई। इस पर उन्होंने बस को रुकवाया और जांच की। इस दौरान 60 सीटर बस में 100 सवारियां मिलीं। वहीं, यात्रियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सभी से 1000 रुपये लिए गए थे।

एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया और दही स्थित रोडवेज वर्कशाॅप में खड़ी कराया। इसके बाद यात्री अपने किराये को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने यात्रियों को समझाया। इसके बाद यात्रियों को परिवहन निगम की बस से भेजा गया। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि एआरटीओ ने क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर निजी बस को सीज किया गया है। यात्रियों को परिवहन निगम की बस से भेजा गया है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!