Fatehpur News: किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

फतेहपुर जिले के बहुआ में मजदूर ने जंगल में आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिहा गांव निवासी जयराम निषाद (40) पुत्र स्व.रामपाल निषाद ने ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार गांव के पास केशनपाल के बाग में आम के पेड़ से अपनी पैंट से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक मजदूरी करता था।
पति की मौत से पत्नी शर्मीला का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के एक बेटा राजा और बेटियां किरन देवी, उमा देवी और ऊषा देवी हैं। मृतक के भाई श्रीराम और परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले बंदर ने काट लिया था। एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लग पाने की वजह से मानसिक संतुलन खराब हो गया था। रात में पत्नी और परिवार के साथ खेतों में धान की कुटाई कर रहा था। तभी 2 बजे के करीब मौके से लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद सुबह आम के पेड़ में फंदे से शव लटकता मिला।