
उन्नाव। 10 घंटे घने कोहरे के बाद दोपहर में तेज धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। वहीं, शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई। लोगों को गलन का अहसास हुआ।
गुरुवार रात करीब 11 बजे से घना कोहरा छा गया था। रात में दृश्यता काफी कम हो गई थी। घने कोहरे से वाहन रेंगते हुए निकले। इसका असर सुबह नौ बजे तक रहा। इस दौरान दिन में वाहन सवारों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद करीब 10 बजे धूप निकली। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा पूरी तरह से छटा। इससे धूप तेज हो गई और लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। तापमान भी चढ़ गया। सूर्यास्त होते ही फिर से ठंड बढ़ गई और लोग जल्दी कामधंधा निपटाकर घरों को रवाना हो गए।