Unnao News: मकर संक्रांति आज, बाजार में रही रौनक

Unnao City Constituency Video| The thaat

उन्नाव। मकर संक्रांति का पर्व आज मनाया जाएगा। खरीदारी के चलते बाजारों में रौनक रही। लोगों ने तिल के लड्डू, फल और दान सामग्री की खरीदारी की।

मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। सुबह 7:30 बजे संक्रांति लगेगी। गांधीनगर निवासी आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि मकर संक्रांति को लोग खिचड़ी पर्व भी बोलते हैं। इस पर्व पर गंगा स्नान के साथ दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है। इस साल 14 जनवरी यानी मंगलवार को पूरे दिन संक्रांति रहेगी। शुभ समय 7:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 तक रहेगा। विशेष पुण्यकाल प्रात 9:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में स्नान, ध्यान व दान करना विशेष फलदायी होगा।
बताया कि शास्त्रों में लिखा है कि संक्रांति से सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन से सूर्यदेव उत्तरायण यानी दक्षिण से उत्तर दिशा में हो जाते हैं। संक्रांति से ही दिन बड़े और रात छोटी होने लगती हैं। महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान भी संक्रांति को ही होता है। इसी कारण संक्रांति पर्व का महत्व बहुत ज्यादा है।

पौष पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर घाट पर पौष पूर्णिमा पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु रविवार रात में ही परियर तट पर ही पहुंच गए थे। रात भर तट के पास डेरा डालकर भजन-कीर्तन किया। सोमवार ब्रह्म मुहूर्त चार बजे गंगा स्नान किया। पूरे दिन स्नान चलता रहा। हालांकि ठंड अधिक होने से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। स्नान के बाद लोगों ने वापसी के समय रास्ते में पड़ने वाले स्थानीय बाबा बलखंडेश्वर और जानकीकुंड मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान घाट पर राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!